आप अपने व्हाट्सअप पर डिलीट मैसेज को वापस लाए। इस ट्रिक को इस्तेमाल करने के लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे डाटा के लिए, क्योंकि डिलीट हुए मैसेज को आप एक थर्ड पार्टी एप के जरिए ही पढ़ सकते हैं। सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले-स्टोर से WhatsRemoved+ एप डाउनलोड करें।
इसके बाद एप की सेटिंग पूरी करें और जरूरी परमिशन दें। परमिशन देने के बाद फिर से एप में जाएं और उस एप को सेलेक्ट करें जिसके नोटिफिकेशन को आप सेव करना चाहते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आप व्हाट्सएप के नोटिफिकेशन को सेव करना चाहते हैं तो व्हाट्सएप को सेलेक्ट करें। इसके बाद नेक्स्ट के विकल्प पर टैप करें।
इसके बाद नई स्क्रीन पर YES पर टैप करें और सेव फाइल के लिए परमिशन दें। इसके बाद आप एप का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके बाद व्हाट्सएप के सारे डिलीट हुए मैसेज इस एप में दिख जाएंगे।

0 Comments