टेलीग्राम ऐप
दोस्तों आज हम आपको एक ऐप के बारे में बताएंगे जिसका नाम है टेलीग्राम जिसके द्वारा आप कई सारे कार्य बहुत आसानी से कर सकते हैं और टेलीग्राम चलाकर आपको काफी मजा आने वाला है क्योंकि टेलीग्राम में फीचर है जो आपको काफी पसंद आएंगे टेलीग्राम में व्हाट्सएप से ज्यादा बेटर फीचर है और आपको काफी मजा आने वाला है तो हम बताने वाले हैं कि टेलीग्राम में कौन-कौन से फीचर है ।
telegram ke feature
1 टेलीग्राम में आप किसी को सेंड किया हुआ मैसेज एडिट कर सकते हैं चाहे वह मैसेज कितना भी पुराना हो।
2 इसमें अगर आपको किसी ने मैसेज किया है तो आप उस मैसेज को अपने फोन से तो डिलीट कर ही पाएंगे और आप उस मैसेज को भेजने वाले के मोबाइल से भी डिलीट कर सकते हैं।
3 आप किसी मैसेज को सेड्यूल में सेंड कर सकते हैं इसमें होता क्या है मान लीजिए किसी का बर्थडे है और आपको उसे विश करना है तो आप उसे सेड्यूल मैसेज कर सकते हैं ऐसा करने के लिए आप उसमें डेट और टाइम फिक्स कर सकते हैं और आपके फिक्स किए हुए टाइम पर वह मैसेज उसके मोबाइल में चला जाता है जिससे उसको लगेगा किसने यह मैसेज अभी किया है।
4 इसमें अगर आप किसी को फोटो सेंड करते हैं तो उसमें टाइमर लगा सकते हैं वह जैसे ही उस फोटो को देखेगा तो आपके सेट किए हुए टाइम के बाद वह फोटो उसके फोन से डिलीट हो जाएगी जैसे आपने 10 सेकंड का टाइम दिया तो वह फोटो 10 सेकंड बाद डिलीट हो जाएगी।
5 इसमें आप सीक्रेट चैट कर सकते हैं जोकि एंड टू एंड इंक्रिप्टेड है और यह टेलीग्राम के सर्वर पर भी ट्रेस नहीं हो सकता है।
6 इसके द्वारा ऑडियो कॉल्स कर सकते हैं लेकिन इसमें वीडियो कॉल का ऑप्शन नहीं है।
7 इसमें अगर आप किसी को मैसेज करते हैं और आप चाहते हैं कि साउंड न बजे तो आप बिना साउंड के मैसेज सेंड कर सकते हैं।

0 Comments