रीवा युवक की हत्या पर आक्रोशित परिजनों ने घेरा थाना समझाइश के बाद मामला हुआ शांत
इस वक्त रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत तिलखन गांव से बड़ी खबर आ रही है जहां मारपीट में घायल एक युवक की मौत हो गई है घटना के बाद परिजनों में काफी आक्रोश है घटना के 1 सप्ताह बाद भी पुलिस ने अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है घटना से आक्रोशित परिजन युवक का शव लेकर देर रात तिलखन गांव पहुंच गए और वहां से बैकुंठपुर थाने गए इस दौरान परिजनों की मांग थी कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और हत्या के इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाए इस दौरान थाना परिसर में भारी पुलिस बल की मृतक के परिजनों से बात की और समझाइश देते हुए मामले को शांत कराया जिसके बाद देर रात युवक के शव को पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल में लाया गया जहां आज पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा
घटना के सम्बन्ध में जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलखन निवासी युवक जितेंद्र सिंह पिता दिवाकर सिंह उम्र 18 वर्ष के साथ ग्राम रेमारी में ब्राह्मण परिवार के लोगों द्वारा 23- 24 अगस्त की रात्रि मारपीट कर घर के नजदीक ही एक गड्ढे में फेंक दिया गया था युवक घायल होने की सूचना आरोपियों द्वारा बैकुंठपुर पुलिस को दी गई थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए संजय गांधी चिकित्सालय लाया गया था जहां उसे उपचार के लिए विंध्या हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था लगभग 1 सप्ताह के दौरान हालत बिगड़ने के बाद उसे नागपुर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में युवक की मौत हो गई पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था युवक की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है परिजनों ने रेमारी गांव के आधा दर्जन ब्राह्मण परिवार के लोगों पर बंधक बनाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है वहीं घटना का एक पहलू यह भी है कि मृतक युवक का रेमारी गांव स्थित आरोपी पक्ष के एक लड़की से संबंध थे जिससे मिलने वह घटना की रात पहुंचा था और इसी दौरान लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया था जिसके बाद मारपीट की गई थी और घायल अवस्था में उसे घर के पास ही एक गड्ढे में फेंक दिया गया था जहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई है पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है

0 Comments