आधार कार्ड में अपडेट करना हुआ आसान
एक भारतीय नागरिक को सरकार द्वारा दी जा रही कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आधार (Aadhaar) की आवश्यकता है। आधार (Aadhaar) किसी के पते और पहचान पत्र का प्रमाण है। आधार 12 डिजिट का एक नंबर है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा जारी किया जाता है। कोई भी व्यक्ति आधार केंद्र (Aadhaar Center) या बैंक/ पोस्ट ऑफिस में जाकर आधार (Aadhaar) के लिए एनरोल कराकर एनरोलमेंट आईडी, वर्चुअल आईडी या यूआईडीएआई (UIDAI) द्वारा दिए गए आधार नंबर का इस्तेमाल कर आधार कार्ड डाउनलोड (Aadhaar Card Download) और प्रिंट कर सकता है।
UIDAI द्वारा ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि अब आधार कार्ड में अपडेट की प्रोसेस को आसान किया जाएगा।
UIDAI ने ट्वीट कर लिखा
चाहे आप अपने आधार में एक बदलाव करें या फिर कई बदलाव करें, बायोमेट्रिक अपडेट के लिए आपको 100 खर्च करने होंगे। वहीं केवल आप डेमोग्राफिक डिटेल में बदलाव करवाते हैं तो उसके लिए आपको 50 रुपये देने होंगे। साथ ही अपडेट कराने के लिए जरूरी दस्तावेजों की भी जानकारी देनी होगी।
आधार में फोटोग्राफी, बायोमेट्रिक, जेंडर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को अपडेट करने के लिए किसी डॉक्यूमेंट्स की आवश्यक नहीं है। इसके लिए आपको नजदीकी आधार केंद्र पर आधार लेकर जाना होगा।

2 Comments
Dev Sen
ReplyDeleteSeyar article
Delete