मध्य प्रदेश में राज्य सरकार भी किसान सम्मान राशि में 4 हजार रुपए बढ़ाकर देगी; अब हर साल किसानों को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे
भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शिवराज ने कहा कि पीएम सम्मान निधि के सभी पात्र किसानों को राज्य सरकार की तरफ से एक वित्तीय वर्ष में दो किश्तों में कुल 4 हजार रुपए का भुगतान किया जाएगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान के तहत अभी किसानों को 6 हजार रुपए की राशि मिलती है
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार सम्मान राशि में 4 हजार रुपए का इजाफा करेगी।
सोने में आई गिरावट
घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को भी सोने-चांदी की हाजिर कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के भाव में 614 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से दिल्ली में सोने का भाव 50,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट के चलते ही भारतीय सर्राफा बाजार में कीमतों में कमी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि इससे पिछले सत्र में मंगलवार को सोना 51,364 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
अब आ रहा गूगल ड्राइव में नया फीचर
अब Google Drive में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिलेगा। Google Drive जल्द ही एक अपडेट लेकर आने वाला है जिसके बाद Gmail की तरह ही Drive में ट्रैश फाइव केवल 30 दिनों तक ही सेव रहेगी। 30 दिनों के बाद यह फाइल ऑटोमेटिकली डिलीट हो जाएगी। यह अपडेट 13 अक्टूबर से शुरू होगा।
इस अपडेट के आने के बाद 13 अक्टूबर से ट्रैश फाइल का डाटा केवल 30 दिनों तक की सेव रहेगा। 30 दिनों के बाद ट्रैश फाइल अपने आप डिलीट हो जाएंगी। बता दें कि अभी तक ट्रैश फाइल हमेशा के लिए सेव रहती हैं, जब तक यूजर्स उसे खुद ही डिलीट नहीं करते।



0 Comments