बहुती जलप्रपात
रीवा से 85 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व की ओर मऊगंज तहसील में बहुती प्रपात स्थित है। ओड्डा नदी, सीतापुर से निकलकर 40 किलोमीटर दूरी के बाद मऊगंज से 15 किलोमीटर दूर बहुत ग्राम के निकट, बहुती जलप्रपात का निर्माण करती है। इस प्रपात की गहराई 465 फुट हैं। इसे रीवा जिले का सबसे गहरा प्रपात होने का गौरव प्राप्त हुआ है। बहुती ग्राम के दो किलोमीटर पहले उत्तर दिशा को बहने वाली ओड्डा नदी अर्द्धचन्द्राकार होकर पूर्व दिशा की ओर प्रवाहित होने लगी है। इस स्थान पर नदी का बहुत चौड़ा पाट (स्थान) है। यह दृश्य भी बड़ा भयावह है।
यहां पर ऊपर से नदी का पानी नीचे गिरता है तो एकदम सफेद प्रतीत होता है और जब नीचे जाकर चट्टानों से टकराता है तो ऐसा दृश्य बनता है मानो भाप बन रही है।
यहां पर मकर संक्रांति का मेला भी लगता है। कुण्ड के दक्षिण भाग में एक गुफा है। जिसमें शंकर जी की मूर्ति स्थापित है। यहीं नजदीक एक सिद्ध महात्मा भी निवास करते हैं।
यह पिकनिक के लिए बहुत अच्छा स्थान है क्योंकि यहां काफी मनोरम दृश्य बनता है।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
नोट- 1. कूड़ा के जादा किनारे में ना जाए।

0 Comments