गुड़हल और लैवेंडर का फेस पैक



लैवेंडर और गुड़हल दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद होता है ऐसे में बेदाग स्किन के लिए गुड़हल और लैवेंडर का फेस मास्क लगाए।

इसे बनाने के लिए 2 चम्मच दही लें एक कटोरे में दोनों फूल के पाउडर अच्छे से मिलाएं।
इस पाउडर में 2 चम्मच दही मिलाएं पेस्ट को गाढ़ा करने के लिए शहद मिलाए।
पेस्ट बनने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं  और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

मुल्तानी मिट्टी और गुड़हल का बनाएं पाउडर

मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए फायदेमंद साबित होता है ऐसे में आप इसे गुड़हल के साथ मिलकर बनाएंगे तो इसके फायदे आपको हैरान कर देंगे। इस पैक को बनाने के लिए गुड़हल फूल पाउडर लें और 1 चम्मच या फिर सूखे गुड़हल फूल का पाउर बनाएं और मुल्तानी मिट्टी शहद और पानी लें। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरे को धो ले।

एलोवेरा और गुड़हल का मिश्रण

एलोवेरा स्किन और सेहत दोनों के लिए अच्छा है ऐसे में आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं। एलोवेरा और गुड़हल फेस पैक बनाने के लिए गुड़हल का पाउडर और एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। गुड़हल पाउडर और एलोवेरा जेल को अच्छे से मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाए।

दही और गुड़हल का लगाएं पेस्ट

दही हर तरह से फायदेमंद साबित होती है. दही और गुड़हल का फैस पैक स्किन के लिए बहुत की लाभकारी साबित होता है। फैस पैक बनाने के लिए एक चम्मच गुड़हल पाउडर लें और साथ में दही को अच्छे से मिक्स करें इसका पेस्ट चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें। हफ्ते में ये पैक लगाएं इससे चेहरा लोग और चमकदार बनेगा।