गेहूं एवं अन्य फसलों में MSP में की गई बढ़ोतरी



रबी सीजन में सबसे ज्यादा पैदा होने वाले अनाज गेहूं के MSP में 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है और अब यह बढ़कर 1975 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। इसी तरह चने का समर्थन मूल्य 225 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर अब 5100 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। सरसों के समर्थन मूल्य में 225 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है और यह 4650 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है जबकि मसूर के समर्थन मूल्य को 300 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 5100 रुपए और जौ के समर्थन मूल्य को 75 रुपए बढ़ाकर 1600 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।


गूगल पे में जल्द होंगे बड़े बदलाव


डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Google Pay में जल्द बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। Google की तरफ से पेमेंट के लिए नया स्टैंडर्ड इंटरफेस बनाया जा रहा है। Google Blog Post में इसका खुलासा किया गया है। Google Pay के नए UI को Pixel फोन रखने वाले कई यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। हालांकि जल्द Google Pay का अपडेट बाकी स्मार्टफोन में मिलना शुरू हो जाएगा। Google Pay का beta अपडेट सिंगापुर और इंडियन यूजर को उपलब्ध कराया जाएगा। यह अपडेट एंड्राइड के साथ iOS यूजर के लिए होंगे। कंपनी की तरफ से Google Pay का क्लीन और फ्लैक्सिबल इंटरफेस दिया जाएगा। कंपनी की तरफ से इंटरफेस की पूरी कोड को दोबारा से लिखा गया है। ऐसे में बहुत ही जल्द नया इंटरफेस देखने को मिलेगा।


भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत


भारतीय स्टेट बैंक ने अपने कर्ज लेने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत (SBI loan restructuring) देते हुए कर्ज चुकाने के लिए 2 साल तक की राहत दी है। ये राहत उन ग्राहकों को दी गई है, जिनकी आमदनी कोरोना की वजह से प्रभावित हुई है।


भारतीय स्टेट बैंक की ये सुविधा उन लोगों को मिलेगी, जिन्होंने 1 मार्च 2020 से पहले लोन लिया हुआ है और कोरोना के चलते लॉकडाउन की वजह से उनकी आमदनी प्रभावित हुई है। हालांकि, कर्जदारों को ये साबित करना होगा कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से उनकी आमदनी प्रभावित हुई है। यानी ऐसा ना समझें कि हर ग्राहक इस सुविधा का फायदा उठा सकता है।


सैकड़ों बेरोजगारों ने नगर की सड़कों पर प्रदर्शन किया


हाथों में तख्तियां लेकर सोमवार को सैकड़ों बेरोजगारों ने नगर की सड़कों पर प्रदर्शन किया। बोले मामा आश्वासन तो खूब सुनते आ रहे हैं अब हमें नौकरी चाहिए। इसलिए चुनाव आचार संहिता लागू हो उससे पहले नौकरियों के लिए आदेश जारी करें। हम आपसे भीख नहीं हक मांग रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्र छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया।


अब SBI लोन की रिस्ट्रक्चरिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल लांच किया

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार को कहा कि उसने रिटेल लोन की आसान रिस्ट्रक्चरिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल के जरिये होम लोन, ऑटो लोन, आदि की रिस्ट्रक्चरिंग आसानी से हो सकेगी। बैंक के बयान के मुताबिक नए पोर्टल https://bank.sbi/ या https://sbi.co.in पर जाकर ग्राहक यह तुरंत देख सकते हैं कि उनके लोन की रिस्ट्रक्चरिंग हो सकती है या नहीं। इसके लिए ग्राहक को सिर्फ अपने इनकम का विवरण भरना होगा।