नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
2020 में शारदीय नवरात्र 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। 25 अक्टूबर तक चलने वाले इस महापर्व को देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्र शुरू होते हैं।साल 2020 में अधिक मास पड़ने के कारण इस साल नवरात्र का त्योहार एक माह के विलंब से शुरू हो रहा है। यह पर्व शक्ति का रूप देवी दुर्गा की अराधना का त्योहार है। 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में भक्त प्याज-लहसुन तक खाना छोड़ देते हैं। साथ ही, कई जगह देवी के भक्त इस दौरान मां जगदम्बा को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं।

0 Comments