आ गया PVC आधार कार्ड: अब आधार कार्ड को ATM जैसा बनवाए वो भी आकर्षक लुक में
UIDAI के ट्वीट में बताया है कि, आधार कार्ड को पीवीसी कार्ड पर प्रिंट करा सकते हैं. यह टिकाऊ है, दिखने में आकर्षक है और सबसे लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर्स से लैस है. इसके सिक्योरिटी फीचर्स में होलोग्राम, गिलोच पैटने, घोस्ट इमेज और माइक्रोटेक्सट होगा।
कैसे बनेगा नया आधार PVC कार्ड
1. सबसे पहले आपको UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा
2. यहां ‘My Aadhaar’ सेक्शन में जाकर ‘Order Aadhaar PVC Card’ पर क्लिक करें.
3. अपना 12 अंकों वाला आधार नंबर दर्ज करें
4. सिक्योरिटी कोर्ड, कैप्चा भरने के बाद OTP के लिए क्लिक करें
5. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसके डाल दें
6. आपके सामने आधार PVC कार्ड का प्रिव्यू दिखने लगेगा
7. इसके बाद आप पेमेंट पर क्लिक करें, 50 रुपये की फीस भरें
8. पेमेंट करते ही आपकी प्रक्रिया पूरी, ये स्पीड पोस्ट से आपके घर आ जाएगा।

0 Comments