Ab business whatsapp chalane ke liye dene padenge paise



व्हाट्सएप ने यूजर्स को बड़ा झटका देते हुए ऐलान किया है कि जल्द ही वह अपने बिजनेस एप्प यूजर से सेवा के बदले शुल्क लेगी। जिसके तहत बिजनेस एप्प इस्तेमाल करने वाले यूजर्स से कंपनी पैसे लेगी, हालांकि कितने पैसे लिए जाएंगे इसकी जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है।


अब आपको बिजनेस व्हाट्सएप चलाने के बदले देने होंगे पैसे तभी चला पाएंगे बिजनेस व्हाट्सएप।

व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग में कहा है कि, "हम अपने बिजनेस ग्राहकों को दी जाने वाली कुछ सेवाओं के लिए शुल्क लगाने जा रहे हैं, ताकि अपने दो अरब से ज्यादा यूजर्स को फ्री में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड टेक्स्ट, वीडियो और वॉयस कॉलिंग जैसी सुविधा उपलब्ध कराते रह सकें।