गढ़वा 149 एवं 150 में नहर के पानी से काफी नुकसान हो रहा है
(रीवा
म. प्र.)
के गढ़वा गांव में नहर के पानी से काफी नुकसान हो रहा है इसके जिममेदार लोग कोई खबर नहीं ले रहे हैं यहां के किसानों का लगभग 100 एकड़ का नुकसान हो रहा है यहां की जो नहर है उससे काफी लीकेज होता है एवं नहर के ऊपर से भी पानी निकलता है। यहां के जो सदस्य या कोई और अधिकारी है जब उन्हें वोट लेना होता है तो घर घर जाकर लोगों से कहते है कि हमें वोट दो हम काम करेंगे और वोट लेने के बाद अपना महल बनवा लेते है और किसानों का काम करवाने के लिए कहते हैं कि सरकार पैसा ही नहीं देती और जो काम कराया जाता है वह काफी घटिया सामग्री लगाने के कारण बहुत दिन चलता ही नहीं है। अतः यहां के किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।

0 Comments