कब रुकेगा देश में बढ़ता हुआ प्रदूषण
देश के उत्तरी राज्य में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण से लोग परेशान हैं। घर से बाहर निकलते ही लोगों को आखों में जलन महसूस हो रही है। बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते लोगों का दम घुंट रहा है। लगातार दूषित हो रही हवा की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। यही नहीं वायु प्रदूषण इस वक्त देश के कई राज्यों में धुंध छाई हुई है। प्रत्येक दिन दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली होती जा रही है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) भी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है।
प्रत्येक वर्ष दिवाली आने से पहले प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। इस साल भी प्रदूषण में कोई भी सुधार नजर नहीं आ रहा है। लोगों को घर पर रहने की हिदायत दी जा रही है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में पराली जलाने से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है।
जो इस समय वायु प्रदूषण बढ़ रहा है उसका सबसे प्रमुख कारण हैं कि इस समय किसानों द्वारा हर राज्य में पराली जलाई जाती हैं जिसके कारण वायु प्रदूषण काफी बड़ जाता है अतः वायू की गुणवत्ता
बनाए रखने के लिए पराली जलाने पर पूरी तरह से रोक लगाना चाहिए।
और जो कृषि से पराली या अप्सिस्ट निकलता है उससे जैविक खाद बनाना चाहिए जिससे वायू प्रदूषण नहीं होगा और किसानों को खाद भी प्राप्त होगी इसके लिए किसानों को जागरूक करने की जरूरत है।

0 Comments