शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि कब से लॉकडाउन में छूट दी जाएगी उनका कहना है कि 30 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा उसके बाद 1जून से स्थिति के आधार पर लॉकडाउन हटाया जागेगा लेकिन शादी विवाह के कार्यक्रम सीमित लोगो के साथ हो सकते है यह निर्णय स्थिति के आधार पर लिया जायेगा। और उन्होंने कहा है कि हमे ढिलाई नही बरतनी है और तीसरी लहर अगर अति है तो उसके लिए तैयार रहना है ताकि उससे निपटा जा सके।


ब्लैक फंगस के मरीजों का मुफ्त इलाज होगा

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच समीक्षा बैठक के लिए उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री ने  बैठक में ब्लैक फंगस को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, ब्लैक फंगस के इलाज के उपयोग होने वाली दवाओं का इंतजाम सरकार कर रही है। प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज सरकार मुफ्त करवाएगी।