कोरोना वायरस को हरने के लिए सरकार के पास केवल 1 विकल्प बचा है वो है सम्मपूर्ण लॉकडाउन अब सरकार को चाहिए कि पूरी तरह से लाकडाउन लगा दिया जाए और इसका कड़ाई से पालन करवाने के लिए पुलिस फोर्स उतारी जाए।
और जो लोग बाहर कंपनियों में काम करते हैं उनके पलायन को रोकने के लिए सरकार भरोसा दे कि सरकार उनके साथ है और सरकार कंपनियों के माध्यम से ही उनको वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएं जिससे उन्हें वहां खाने-पीने एवं आवास की कोई दिक्कत ना हो इससे एकाएक पलायन नहीं होगा अगर सरकार उसे हम सभी मजदूरों को वित्तीय सहायता देगी तो उसको पहचान करने में काफी समय लग जाएंगे लेकिन जो प्राइवेट कंपनियां हैं उन के माध्यम से जानकारी लेकर कि वहां पर कितने लोग काम करते हैं उस हिसाब से उन सभी लोगों को वित्तीय सहायता दे और जो लोग कंपनियों में काम नहीं करते हैं ऐसा ही काम करके अपना जीविका चलाते हैं उनको स्थानीय प्रशासन द्वारा खाने पीने की चीजें मुहैया कराएं ताकि उनको भी भूखा ना रहना पड़े अगर लॉकडाउन लगता है तो सबसे बड़ी समस्या खाने-पीने एवं रहने की है अतः सरकार से अनुरोध है कि वहीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लोगों की जीविका चलाने के लिए उनको आर्थिक मदद दे और जो भी जनधन खाते खुलवाए गए हैं उनमें प्रत्येक आदमी को हर महीने ₹500 दिए जाएं और पिछले बार की बात गैस सिलेंडर भी फ्री किए जाय।
और लोगो के खाने पीने एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी करवाई जाए इससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
और लोगो को ध्यान मे रखना होगा कि मास्क 6 फीट की दूरी एवं सेनेटाइजर का उपयोग करना ना भूले एवं वैक्सीन अवस्य लगवाए।

0 Comments