रीवा एस पी राकेश कुमार सिंह की सूझबूझ से रीवा में एक बहुत बड़ा लॉ एंड आर्डर होने से बचा।



चोरहटा थाना क्षेत्र में संचालित अल्ट्राटेक सीमेंट फेक्ट्री के कर्मचारी राम आशीष मिश्रा पिता बाबूराम मिश्रा निवासी देवरिया उत्तर प्रदेश की  फैक्ट्री के अंदर ड्यूटी के दौरान  हार्ट अटैक से हुई थी मृत्यु। कंपनी प्रबंधन पर लगा था लापरवाही का आरोप लेकिन कंपनी ने मदद करने से किया था शुरू में इनकार।जिससे कंपनी के कर्मचारियों ने काम बंद कर गेट पर किया था घेराव। कंपनी के प्रबंधन ने मृतक पक्ष से मिलने को किया था इनकार।रीवा एस पी राकेश कुमार सिंह को जानकारी मिलते ही अल्ट्राटेक प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई और एस डी एम हुजूर शैलेन्द्र सिंह व शिवपूजन मिश्रा थाना प्रभारी चोरहटा को उक्त स्थिति से निबटने के लिए दिए थे कड़े निर्देश। जिसके बाद अल्ट्राटेक ने मृतक परिवार को  दिए 20 लाख रुपये। परिजन शव लेकर हुए देवरिया के लिए रवाना।अब स्थिति हुई सामान्य*।